शूटिंग में कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का रहा दबदबा
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा के प्रतिभावान छात्रों ने हिमालयन शूटिंग अकादमी, पालमपुर में 27 से 29 मई तक आयोजित तीसरी कैप्टन विक्रम बत्रा शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता में किप्स स्कूल के सात विद्यार्थियों ने भाग लिया और अनेक पदक अपने नाम किए। कक्षा 10 की प्रियांशी अरोड़ा ने 10 मीटर एयर राइफल (महिला-सब यूथ) श्रेणी में 381/400 स्कोर करते हुए स्वर्ण पदक जीता और सीओसी में द्वितीय स्थान व 2100 का नकद पुरस्कार अर्जित किया। कक्षा 11 के अंश कौशल ने 10 मीटर एयर राइफल (पुरुष-सब यूथ) में 378/400 अंकों के साथ स्वर्ण पदक और सीओसी में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9वीं के अर्नव खुराना ने 10 मीटर ओपन साइट राइफल (सब यूथ) में 194/400 स्कोर कर स्वर्ण पदक जीता। कक्षा 11वीं के गरिमन ने 10 मीटर एयर पिस्टल (सब यूथ) में 360/400 अंकों के साथ स्वर्ण पदक एवं सीओसी में दूसरा स्थान हासिल किया। कक्षा 11वीं के वीरेन गुलिया ने 10 मीटर एयर पिस्टल (यूथ) श्रेणी में 364/400 अंकों के साथ स्वर्ण पदक तथा सीओसी में चौथा स्थान प्राप्त किया। गिरीश कुमार ने 10 मीटर एयर पिस्टल (यूथ) में 337/400 स्कोर कर कांस्य पदक प्राप्त किया। गीतेश कुमरी ने 10 मीटर ओपन साइट पिस्टल स्पर्धा में 251/400 अंक अर्जित करते हुए रजत पदक जीता। स्कूल प्रबंधन, प्राचार्य एवं शिक्षकों ने सभी विजयी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।












