राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़े का भंडाफोड़
राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में 100 करोड़ रुपये का फर्जी कारोबार पकड़ा है। इसमें परवाणू स्थित एक करदाता ने रेलवे से फर्जी और धोखाधड़ी वाले लेनदेन का धंधा शुरू किया। संबंधित करदाता ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर 5-6 कंपनियां शुरू कीं। यहीं से वह लोहा, सीसा, सीमेंट, पेट्रोलियम के बाजार स्क्रैप की मांग वाली वस्तुओं से संबंधित सभी प्रकार के फर्जी बिल तैयार करता रहा। जीएसटी विभाग की ओर से जांच में पता चला कि इस करदाता का कारोबार 100 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। प्रारंभिक चरण में पता चला कि इसमें लगभग 30 करदाता भी इसमें शामिल हैं, जिन्होंने इससे फर्जी बिल लिए थे। यह करदाता राज्य जीएसटी राजस्व को चूना लगाने के लिए फर्जी और धोखाधड़ी वाले बिलों की होम डिलीवरी कर रहा था। पता चला कि उक्त करदाता ने परवाणू स्थित एक एकल फर्म से 63.36 करोड़ रुपये का कारोबार किया। जिसकी चंडीगढ़ स्थित केंद्रीय समकक्ष सीजीएसटी विंग की ओर से जांच की जा रही है। करदाता ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में अपने और अपने रिश्तेदारों के नाम पर जीएसटीआईएन प्राप्त किए और लगभग 100 करोड़ रुपये के लेन-देन अपुष्ट स्रोतों से प्राप्त हुए। उधर, मामले की के ज्वाइंट कमिश्नर जीडी ठाकुर ने की है।












