क्योरटेक ग्रुप के सीईओ सुमित सम्मानित
दवा निर्माता कंपनी क्योरटेक ग्रुप के सीईओ सुमित सिंगला जोकि अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन भी हैं के नेतृत्व में ग्रुप द्वारा विश्व स्तर की गुणवत्ता दवाओं के निर्माण के साथ सोसाइटी द्वारा हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में करवाए जा रहे विभिन्न सामजिक कार्यों को देखते हुए अमेरिकन क्वालिटी कौंसिल, यूएसए व वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड, लंदन द्वारा इंदौर में करवाए सम्मान समारोह के दौरान प्रतिष्ठित पुरूस्कार और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। सुमित सिंगला को यह पुरस्कार दो विभिन्न राज्यपालों ने प्रदान किया जिनमें कलराज पूर्व राज्यपाल राजस्थान, जस्टिस वीएस कोकजी पूर्व राज्यपाल हिमाचल प्रदेश सहित इंदौर के सांसद शंकर लेवानी और प्रसिद्ध भजन सम्राट अनूप जलोटा शामिल थे। इस मौके पर पुलिस के डीजीपी वरुण कपूर भी उपस्थित थे। वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन के इंडियन सीईओ सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के वरिष्ठ वकील संतोष शुक्ल ने बताया कि सुमित सिंगला को यह पुरूस्कार उनके गत दो दशक से समाज के प्रति सेवाओं को देखते हुए दिया गया है।












