IIT मंडी और जम्मू में संयुक्त PhD का मौका, 30 अक्टूबर तक करें आवेदन
हिमाचल प्रदेश के आईआईटी मंडी और आईआईटी जम्मू ने संयुक्त पीएचडी डिग्री कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 30 अक्टूबर को शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित शोधार्थियों को दोनों संस्थानों के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा और संयुक्त पीएचडी डिग्री प्रदान की जाएगी। विद्यार्थियों को अपने मूल संस्थान में फीस जमा करनी होगी, जबकि दूसरे संस्थान में कम से कम 12 महीने शोध करना अपेक्षित है। पात्रता संबंधित संस्थान के नियमित पीएचडी कार्यक्रम के नियमों के अनुसार होगी। इसके अलावा, आईआईटी मंडी और आईआईटी रोपड़ के संयुक्त पीएचडी कार्यक्रम के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।






