भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में हिमाचल को बड़ा प्रतिनिधित्व नहीं, अनुराग ठाकुर का नाम भी बाहर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा घोषित नई राष्ट्रीय टीम में हिमाचल प्रदेश के किसी भी नेता को बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली है। खास बात यह है कि भाजपा के छह साल तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और मौजूदा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा हिमाचल से आते हैं।
राष्ट्रीय टीम के गठन से पहले हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर और पूर्व राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी को अहम जिम्मेदारी मिलने की चर्चा थी, लेकिन दोनों को जगह नहीं मिली। इसे प्रदेश भाजपा के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।
विधानसभा चुनाव करीब डेढ़ साल बाद होने हैं। ऐसे में राष्ट्रीय संगठन में हिमाचल को प्रतिनिधित्व न मिलने से पार्टी के भीतर नई राजनीतिक अटकलें शुरू हो गई हैं। हालांकि प्रदेश भाजपा का कहना है कि जिम्मेदारियां संगठन की जरूरत के अनुसार तय होती हैं और पार्टी चुनावी तैयारियों में जुटी है।






