नाहन के जगन्नाथ मंदिर में मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया दोनो पक्षों का केस
जिला मुख्यालय नाहन के जगन्नाथ मंदिर परिसर में दो गुटों के बीच हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई। इस पूरे मामले की जांच कच्चा टैंक पुलिस चौकी कर रही है। मंदिर के पुजारी राहुल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि शुभम शर्मा और उसके साथियों ने मंदिर में आकर उनके साथ मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष से शुभम शर्मा ने भी राहुल शर्मा और उनके साथियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक विवाद की जड़ सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी रही। इस मामले में एनएसयूआई कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और पुजारी राहुल शर्मा के समर्थन में कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई सिरमौर के एसपी एन.एस. नेगी ने जानकारी दी कि दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।












