जिला सिरमौर में 26 सितंबर तक लगेंगे राजस्व खातों को आधार और मोबाइल से लिंक करने के शिविर
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला के सभी भू-मालिकों से अपील की है कि वे अपनी ग्राम पंचायत में निर्धारित तिथियों पर आयोजित शिविरों में पहुंचकर अपने राजस्व खातों को आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से लिंक कराएं। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, राजस्व न्यायालय मामलों और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के लाभ के लिए अनिवार्य है।जिले की सभी तहसीलों और उप-तहसीलों में 9 सितंबर से 26 सितंबर तक शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ददाहु, हरिपुरधार, कमरऊ, माजरा, नारग, नोहरा, पच्छाद, पझौता, पांवटा साहिब, राजगढ़, श्री रेणुका जी और शिलाई ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में यह शिविर लगेंगे। उपायुक्त ने कहा कि भू-मालिक अपनी ग्राम पंचायत के पटवारी से तिथियों की जानकारी प्राप्त करें और इस अवसर का लाभ उठाएं।












