हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन ने शहर की समस्याओं को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन
द हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह से वीरवार को जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में मिला, जिसमें हमीरपुर शहर में आ रही ज्वलंत समस्याओं के निवारण के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इन समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि संगठन के नाम भवन बनाने के लिए जो जमीन अलाट हुई है, उसमें कुछ त्रुटि रह गई थी जिसे उपायुक्त के ध्यान में लाया गया ताकि उसका इंतकाल शीघ्र हो सके। उपायुक्त हमीरपुर ने आवश्यक संज्ञान लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को उचित कार्रवाई करने की आदेश दिए। भदरोली गांव में जो जलशक्ति विभाग ने पीने के पानी के टैंक बनाए हैं, उनकी लंबे समय से सफाई नहीं हो पा रही है तथा उपभोक्ताओं को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वहां नए टैंक बनाने या पुराने टैकों की नियमित सफाई करने का प्रावधान किया जाए, जिससे लोगों को साफ पीने का पानी उपलब्ध हो सके। उपायुक्त ने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को लोगों को साफ पीने का पानी उपलब्ध करवाने के आदेश जारी किए, वहीं इस पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। गौरतलब है कि हमीरपुर जिने में अत्यधिक गर्मी के कारण अधिकांश पानी की स्कीमों में पानी कम आ रहा है। कई क्षेत्रों में तीन से चार दिन तक पानी की सप्लाई हो रही है। गर्मी के इस मौसम में पानी की समस्या न हो इसके लिए विभाग तुरंत कार्रवाई करे। संगठन के पदाधिकारियों ने भी मांग की है कि भविष्य में विभाग अभिलंब पानी की सुचारु सप्लाई जिलेभर में करना सुनिश्चित करे। इसके अलावा तिपहिया वाहनों के विभिन्न स्थानों के लिए अलग-अलग रेट तय किए जाएं ताकि उपभोक्ताओं का शोषण न हो। इस संबंध में आरटीओ हमीरपुर को भी पहले लिखा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके साथ वीरवार को एक बार फिर से उपायुक्त के समक्ष इस समस्या को उठाया है, जिस पर उपायुक्त शीघ्र कार्रवाई करने हेतु आरटीओ हमीरपुर को आदेश जारी किए। ट्रैक्टर, रोटावेटर की जिले में प्रति मिनट के हिसाब से रेट तय किए जाने वाले पहले भी मामला उठाया था आज पुन: उपायुक्त के माध्यम से शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध किया। इसके अंतर्गत उपायुक्त हमीरपुर ने उपनिदेशक कृृषि हमीरपुर को आवश्यक कार्रवाई करने की निर्देश जारी किए। इस प्रतिनिधिमंडल में महासचिव मनोहर लाल कानूनगो, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके कौड़ा तथा सचिव हेमराज शर्मा उपस्थित रहे।












