क्या आपका भी गर्मियों में बिजली का खर्चा हुआ भारी? फॉलो करें ये ट्रिक्स, हर महीने बचेंगे हजारों!
अप्रैल, मई और जून के महीनों में सूरज की तपिश बहुत ज्यादा होती है। नतीजतन, कई लोग अपने घरों से बाहर निकलने से बचना ही पसंद करते हैं। ऐसे हालात में, बिजली के बिलों में बढ़ोतरी होना तो लाजमी है। गर्मियों के महीनों में, एयर कंडीशनर (ACs), कूलर और पंखों के ज्यादा इस्तेमाल की वजह से बिजली का बिल बहुत ज्यादा आना आम बात है. इससे कई लोगों का महीने का बजट बिगड़ जाता है, और वे अपने बिल कम करने के तरीके खोजने लगते हैं। क्या आप भी उनमें से एक हैं? तो आइए, बिजली का बिल कम करने के कुछ असरदार तरीके जानते हैं...
1. डिवाइस सेटिंग्स एडजस्ट करें
- चार्जिंग के बाद मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिवाइस को अनप्लग करें।
- पावर-सेविंग मोड चालू रखें।
- टीवी, कंप्यूटर और AC में पावर-सेविंग विकल्प का इस्तेमाल करें।
नतीजा: बिजली की खपत कम होगी और डिवाइस भी सुरक्षित रहेंगे।
2. पारंपरिक बल्बों की जगह LED लगाएं
- CFL और इनकैंडिसेंट बल्ब की जगह LED लाइट का इस्तेमाल करें।
- इससे बिजली की खपत 75-80% तक कम हो सकती है।
3. AC और पंखे का सही इस्तेमाल
- AC का तापमान 24-26 डिग्री के बीच सेट करें।
- महीने में एक बार AC फिल्टर को साफ करें।
- सीलिंग फैन का इस्तेमाल केवल जरूरत के हिसाब से करें।
4. उपकरणों को अनप्लग करना जरूरी
- मोबाइल चार्जर, टीवी, माइक्रोवेव और गीजर जैसे उपकरण प्लग-इन ही छोड़ने से "फैंटम करंट" की वजह से बिजली बर्बाद होती है।
- इस्तेमाल के बाद इन्हें अनप्लग करना बेहद जरूरी है।
5. सोच-समझकर खरीदें
- फ्रिज, वॉशिंग मशीन और AC खरीदते समय 5-स्टार रेटिंग वाले उत्पाद चुनें।
- भले ही कीमत थोड़ी ज्यादा हो, लंबी अवधि में ये बिजली बचाकर बिल घटाते हैं।
6. नेचुरल लाइट का उपयोग करें
- सुबह खिड़कियां और पर्दे खोलें ताकि प्राकृतिक रोशनी घर में आए।
- इससे दिन में लाइट और पंखों की खपत कम होगी।












