“मेरे एक इशारे पर रुक जाएगा इजरायल”-ईरान तनाव खत्म करने पर ट्रंप का बड़ा दावा
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि इजरायल उनके आदेशों का पालन करेगा और अगर वे ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त करने का फैसला करते हैं तो इजरायल हमला रोक देगा।
ट्रंप ने टाइम मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा कि वे वही करेंगे जो मैं उन्हें बताऊंगा। वे अच्छे टीम प्लेयर रहे हैं। जब मैं रुकूंगा, वे भी रुक जाएंगे। वे तब तक रुकेंगे जब तक उन्हें उकसाया न जाए, ऐसी स्थिति में उनके पास कोई चारा नहीं होगा, लेकिन जब मैं रुकूंगा तो वे भी रुक जाएंगे।
ट्रंप का युद्ध शुरू करने और निकलने का रणनीति
यह टिप्पणी पिछले महीने टाइम्स ऑफ इजरायल को दिए गए इंटरव्यू से बिल्कुल उलट है। उस इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था कि युद्ध को समाप्त करना इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक म्यूचुअल फैसला होगा।
ट्रंप ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर युद्ध शुरू करने का फैसला कैसे किया और अमेरिका में बढ़ते विरोध को देखते हुए अब वे इस युद्ध से बाहर निकलने का रास्ता कैसे तलाश रहे हैं। ट्रंप के समर्थन के बिना नेतन्याहू के पास दांव-पेच खेलने की बहुत कम गुंजाइश है।
ट्रंप का ट्रूथ सोशल पोस्ट
राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप कहा कि हमारी सेना, दुनिया में कहीं भी सबसे महान और सबसे शक्तिशाली है। अभी तक ईरान में बचे पुल, बिजली संयंत्र को नष्ट करना शुरू भी नहीं की है। इसके बाद नई शासन व्यवस्था की नेतृत्व जानता है कि क्या करना है, और वह भी बहुत तेजी से करना है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के इस दावे के बावजूद कि अमेरिका-इजरायल के सैन्य हमलों के एक महीने बाद ईरान का मिसाइल कार्यक्रम नष्ट हो गया है, खुफिया रिपोर्टों से पता चलता है कि तेहरान के पास अभी भी अपनी मिसाइल लॉन्च करने की क्षमता का एक बड़ा हिस्सा मौजूद है। हफ्तों तक लगातार चले हमलों से ईरान के हथियारों का जखीरा पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।












