उठाई जाएगी छात्रों की समस्याएं : मुकेश
राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) जिला चंबा की महत्वपूर्ण बैठक परिधि गृह चंबा में जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य हाल ही में गठित जिला स्तरीय इकाई और महाविद्यालयों के लिए घोषित प्रभारी सदस्यों को आगामी कार्यों के लिए दिशा-निर्देश देना था। मुकेश शर्मा ने बताया कि एनएसयूआई जल्द ही हर कॉलेज में सक्रिय भूमिका निभाएगी और छात्रों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया एवं सदर चंबा विधायक नीरज नैय्यर से भेंट कर संगठन की आगामी रणनीति पर भी विचारविमर्श किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष कार्तिक चंदन मिन्हास, महासचिव पंकज, तथा कॉलेज इकाई के सदस्य यमन, रोशन, मिंटू सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मुकेश शर्मा ने कहा, एनएसयूआई हर कॉलेज और जिले में छात्रों की ताकत बनेगी और उनके हक की आवाज बुलंद करेगी।












