हेमराज अकादमी ने जीता हेमराज मेमोरियल नेशनल बास्केटबाल टूर्नामेंट
हेमराज मेमोरियल बास्केट बाल एसोसिएशन द्वारा 3 दिवसीय नेशनल ओपन बास्केटबाल टूर्नामेंट संपन्न हो गया जिसमें हेमराज अकादमी ने जय माता अवहदेवी को हराकर खिताब जीता। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक कै. रणजीत सिंह राणा रहे। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व नकद राशि देकर सम्मानित किय। इस अवसर पर प्रमुख व्यवसाई राज बहल, बीएसएफ में कार्यरत डीएसपी सुरजीत सिंह भी शामिल रहे। इस टूर्नामेंट में हिमाचल पंजाब आर्मी व विभिन्न अकादमी की 20 टीमें ने भाग लिया । आज फाइनल मे हेम राज अकादमी ने जय माता अवहदेवी को 76/61 से हराया। इस दौरान मुख्यातिथि विधायक रणजीत राणा ने कहा कि टौणी देवी स्कूल बास्केटबाल कि नर्सरी कही जाती है क्योंकि इस स्कूल से निकले खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्तर तक नाम कमाया है। अपनी तरफ से सहयोग राशि भी प्रदान की। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रिटायर्ड प्रिंसिपल बलबीर सिंह, कृष्ण चंद, संजीव चौहान, एसडी शर्मा, लवकेश, जगदीश शर्मा, सुरेंदर कुमार, प्रीतम चंद, रविंदर ठाकुर, हंस राज, सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।












