नाहन कॉलेज में राजीव ठाकुर अध्यक्ष और प्रो. गोपाल भारद्वाज सचिव चुने गए
नई कार्यकारिणी में राजीव ठाकुर को अध्यक्ष, नरेश कुमार तोमर को उपाध्यक्ष और प्रो. गोपाल भारद्वाज को सचिव चुना गया। रूपिंदर कौर संयुक्त सचिव, जसवंत सिंह कोषाध्यक्ष और नरेश कुमार मुख्य सलाहकार चुने गए। सभा की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. वी.के. शुक्ला ने कहा कि अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से कॉलेज में सुविधाओं का विस्तार संभव होगा। छात्रों की समस्याओं को दूर करने और उनके लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने में PTA अहम भूमिका निभाएगी। सभा के दौरान छात्रों के कल्याण, नई कक्षाओं का निर्माण, पुस्तकालय विस्तार और खेल सुविधाओं को उन्नत बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कई नई गतिविधियों की योजना बनाई गई। नई कार्यकारिणी छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का काम करेगी। इससे न केवल शैक्षणिक माहौल बेहतर होगा बल्कि छात्रों का समग्र विकास भी सुनिश्चित हो सकेगा।












