चट्टा तस्करी का वांछित आरोपी नवप्रीत होशियारपुर से गिरफ्तार
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भोरंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना भोरंज में पंजीकृत मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित अभियोग संख्या 67/25, गत 18 मई के तहत वांछित आरोपी नवप्रीत सिंह उर्फ नवी (उम्र 20 वर्ष), निवासी पुरन नगर, टांडा रोड, जिला होशियारपुर, पंजाब को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस अभियान का नेतृत्व स्ढ्ढ प्रभारी निरीक्षक कुलवंत सिंह कर रहे थे। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गृहनगर होशियारपुर से धर दबोचा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में नवप्रीत ने स्वीकार किया है कि वह काफी समय से चिट्टा/हेरोइन जैसे नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त था और अभियोग में संलिप्त अन्य व्यक्तियों को कई बार यह पदार्थ बेच चुका है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है तथा हमीरपुर जेल में बंद रहने के दौरान ही उसकी अन्य आरोपियों से पहचान हुई थी, जिससे संगठित गिरोह का गठन हुआ। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नवप्रीत यह नशीला पदार्थ कहां से खरीदता था और इसे किन चैनलों के माध्यम से हिमाचल व अन्य राज्यों में सप्लाई करता था। पुलिस रिमांड के दौरान इससे और भी खुलासे होने की संभावना है। मामले की जांच कर रहे HC सुमित ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पांच दिन की पुलिस रिमांड की मांग की है, ताकि इस नेटवस्र्रं की पूरी तह तक पहुंचा जा सके और अन्य संभावित आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके। भोरंज पुलिस थाना प्रभारी एसएचओ प्रशांत सिंह ने आमजन से अपील की है कि वे नशे और नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी को पुलिस के साथ साझा करें ताकि नशा जड़ से खत्म हो।












