नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं में दाखिले का मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए आयोजित होने वाली पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा यानी LEST-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के प्राचार्य रोशन लाल ने स्कूल प्रमुखों से पात्र विद्यार्थियों तक यह जानकारी पहुंचाने की अपील की है। आवेदन पत्र में गलती होने पर 23 से 25 अक्टूबर तक सुधार का मौका भी मिलेगा। कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए अलग-अलग आवेदन लिंक उपलब्ध हैं। इच्छुक विद्यार्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।






