राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ में मनाया गया विश्व रक्तदाता दिवस, बच्चों को किया जागरूक
खंड चिकित्सा अधिकारी रत्ती डॉ. पीयूष वैद्यया के आदेशानुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ में विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसिपल अभिलाषा सेन ने की। खंड स्वास्थ्य शिक्षक ज्वालामुखी सुरेश चंदेल ने बच्चों को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि रक्तदान से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति 18 से 60 वर्ष की आयु में रक्तदान कर सकता है और एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है। कार्यक्रम के दौरान भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। भाषण में कशिश, राधिका, आंचल और शिवम को स्थान मिला, जबकि पेंटिंग में अदिति, कनिष्का, संस्कृति और खुशी विजेता रहीं। प्रतिभागियों को रजिस्टर देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सीएचओ, शिक्षकगण और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। कुल 236 विद्यार्थी और 39 अध्यापक कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रिंसिपल अभिलाषा सेन ने बच्चों से रक्तदान के प्रति समाज को जागरूक करने की अपील की।












