19 और 20 मई को जल आपूर्ति रहेगी बाधित
सहायक अभियन्ता जल शक्ति उपमण्डल सुन्दरनगर दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 और 20 मई को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक 33 केवी विद्युत उप केन्द्र सुन्दरनगर में ट्रांसफॉरमर व अन्य उपकरणों के परीक्षण व कार्य हेतू सुन्दरनगर व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण उक्त तिथियों को जल शक्ति विभाग की पम्पिगं मशीनरी नहीं चल पाएगी तथा सुन्दरनगर व आसपास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति भी आंशिक रूप से बाधित रहेगी।












