विजय पाल सिंह ने किया बालीचौकी मेले का औपचारिक उदघाटन
जिला स्तरीय बालीचौकी मेले का औपचारिक उद्घाटन शनिवार को राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के सदस्य विजय पाल सिंह ने किया। इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेले सांस्कृतिक विरासत और मिलन का प्रतीक होते हैं। उन्होंने कहा कि सराज में आज भी मेलों को लोग परंपरागत उत्साह के साथ मनाते हैं। विजय पाल सिंह के साथ एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष जोगिंदर गुलेरिया एसपी मंडी सागर चंद भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे, वहीं शनिवार को मेले में बालीचौकी क्षेत्र के एक दर्जन के लगभग अन्य देवताओं ने भी शिरकत की। गौरतलब है कि बालीचौकी मेले के प्रथम दिन महादेव चुंजवाला और महर्षि मार्कंडेय ही मेले का परंपरागत रूप से शुभारंभ करते हैं। मेले के दूसरे दिन खणी के देव श्री छमांहू भाटकीहार के देव श्री छांझणू माणी के देव श्री छांझणू बासूघी की गौरी माता, देव श्री भरयाडू इत्यादि देवता भी मेला मैदान में देवता मेले की शोभा बढ़ाते हैं। वहीं मेले के शनिवार को मेले में जहां लोगों की भीड़ उमड़ी वहीं दुकानदार आज भी अपनी दुकाने सजाते दिखे।












