यूएस ग्लोबल स्कूल ने खेलों में फिर लहराया परचम
ऊना में आयोजित खेल प्रतियोगिता में यूएस ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेलों में पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। अंडर-14 वर्ग में कक्षा आठवीं के छात्र रिशव कुमार ने 400 मीटर दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, कक्षा आठवीं के ही नैतिक कुमार ने 600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। कक्षा आठवीं के ईशान ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया, और कक्षा सातवीं के विहान ने 600 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अंडर-17 वर्ग में कक्षा दसवीं के सुजल ठाकुर ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। कक्षा 11वीं के अरमान सिंह ने शॉट पुट (गोला फेंक) प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर विद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाई। विद्यालय की प्राचार्या पूनम लता, उपप्राचार्या सपना कुमारी और सभी शिक्षकों ने छात्रों को हार्दिक बधाई दी।












