केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने पौधरोपण कर प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शिमला में आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया, जिसमें पौधारोपण, एक प्रदर्शनी का उद्घाटन, युवा छात्रों के साथ एक मॉक पार्लियामेंट और आपातकाल पर एक संगोष्ठी शामिल थी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित कई प्रमुख भाजपा नेता उपस्थित थे, जिन्होंने कांग्रेस पर तानाशाही मानसिकता और परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया, साथ ही आपातकाल के दौरान लोकतंत्र का गला घोंटने के लिए उसकी आलोचना की। संगोष्ठी के दौरान किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के दोहरे मापदंडों की निंदा की और आपातकाल के उन 'प्रहरियों' को सम्मानित किया जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया था, जिसमें सुरेश भारद्वाज, राधा रमण शास्त्री और अन्य कई लोग और उनके परिवार शामिल थे, जिन्हें उस दौरान जेल में डाला गया था। यह आयोजन आपातकाल की भयावहता को याद करने और भविष्य की पीढिय़ों को लोकतंत्र के महत्व के बारे में शिक्षित करने पर केंद्रित था।












