सरकाघाट में जनता की सुरक्षा व सुविधा को लेकर दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू
जनता की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ी गंभीर समस्याओं को लेकर सरकाघाट में 4 से 6 सितंबर तक दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू हो गई है। यह हड़ताल हिमाचल फास्ट एक्सप्रेस के माध्यम से घोषित की गई। हड़ताल में बैठने वाले संपादक हरीश वर्मा और वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष कंवर ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में जेएनयूआरएम की बड़ी बसों को तंग सड़कों में भेजना बंद करना, खस्ताहाल सड़कों की तुरंत मरम्मत करना और सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच–पांच लाख रुपए मुआवजा देना शामिल है। उनका कहना है कि जब तक सरकार इन मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक यह शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा। जनता की सुरक्षा को लेकर इस हड़ताल को व्यापक समर्थन मिलने की संभावना जताई जा रही है।












