"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में वृक्षारोपण
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत आज राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. खुशवंत सिंह ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के इको क्लब और एनएसएस इकाई के छात्रों द्वारा महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए और साथ ही फूलों की सुंदर क्यारियां भी तैयार की गईं। वृक्षारोपण के इस अभियान में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ भी उपस्थित रहा।












