बारिश में नदियों से दूर रहे पर्यटक: हरीश
मुल्थान तहसील के तहसीलदार हरीश कुमार ने कहा कि छोटा भंगाल तथा चौहार घाटी में इस वर्ष बरसात के शुरू होने से पहले ही मई माह में ही भारी बारिश का होना शुरू हो गया है, जिस कारण यहां पर विचरित करने वाली उहल व लंबाडग नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। इसके चलते भारी बारिश को देखते हुए उन्होंने स्थानीय लोगों सहित बाहर से आने वाले सभी पर्यटकों से अपील की है कि इन नदियों सहित उनके सहायक नालों से दूरी बनाए रखें, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना से बचा जा सकें उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण नदी-नालों में अचानक जल स्तर बढ़ने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में वे नदी–नालों से स्वयं भी दूरी बनाए रखे और अपने पालतू पशुओं को भी नदी–नालों के समीप चराने से पूरी तरह परहेज करें, ताकि एकाएक जलस्तर बढ़ने से किसी प्रकार का जानमाल का नुक्सान न हो सके। इसके अतिरिक्त बच्चों को भी नदी–नालों के समीप न जाने की सलाह दी है।












