प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम् से इस वर्ष 262 करोड़ रुपये से सड़कों के निर्माण व सुधार के काम सिरमौर में चल रहे हैं : डा बिंदल
डॉ राजीव बिन्दल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने एक प्रेस ब्यान में कहा कि केन्द्र की श्री नरेन्द्र भाई मोदी सरकार जिला सिरमौर व हिमाचल प्रदेश की सड़कों के निर्माण व सुधार के लिए कार्य कर रही है और कांग्रेस इन सड़कों के निर्माण व सुधार के काम का श्रेय लेने में जुटी है।
डॉ. बिन्दल ने कहा कि केवल नाहन के आस-पास ही अत्यन्त महत्वपूर्ण सड़कों का काम प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम् से चल रहा है। जिनमें जमटा से बिरला सड़क निर्माण का कार्य 18 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा है। जमटा से ही महीपुर सड़क का काम व ददाहू से बेचड़ का बाग सड़क का काम 25 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा है।
जैथल घाट से कून व झमीरिया से दघेड़ा सड़क का निर्माण भी केन्द्र की मोदी सरकार के आर्शीवाद से 15 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा है।
धौलाकुआं से बायला सड़क का निर्माण भी भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा 15 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इन सडकों के अपग्रेडेशन (उन्नयन) से क्षेत्र की भारी प्रगति होगी।
डॉ. बिन्दल ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के कार्य में गुणवता के साथ समझौता किया जा रहा है।
डॉ. बिन्दल ने कहा कि गुणवता से समझौता किसी भी प्रकार से जनहित में नहीं है, न ही स्वीकार किया जाएगा।
जिला सिरमौर मे निम्न स्वीकृतियों पर कार्य चल रहा है जो पूरी तरह मोदी सरकार की देन हैः-
पच्छाद विधानसभा क्षेत्रः-
नैनाटिक्कर से देवथल रोड़ के लिए 12 करोड़ 19 लाख रुपये।
मरयोग से घरयार के लिए 34 करोड़ 37 लाख रुपये।
बागथन रोड़ 4 करोड़ 71 लाख रुपये,
शलाना जोड़ी से पैरवीखड रोड़ 7 करोड़ 41 लाख रुपये,
थानाघाट रोड़ 4 करेाड़ 49 लाख रुपये,
रेरी गुसान से डोगा सड़क के लिए 3 करोड़ 87 लाख रुपये,
टाली भुज्जल सड़क के लिए 7 करोड़ 5 लाख रुपये,
छामला से धणेच सड़क के लिए 13 करोड़ 8 लाख रुपये,
राजगढ़ से यशवन्त नगर सड़क के लिए 8 करोड़ 3 लाख रुपये,
श्री रेणुका जी विधानसभाः-
संगडाह से पालर सड़क के लिए 11 करोड़ 3 लाख रुपये,
पालर से पिडियाधार सड़क के लिए 6 करोड़ 5 लाख रुपये,
पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्रः-
रामपुरघाट नवादा सड़क के लिए 5 करोड़ 2 लाख रुपये
बदरीपुर से गुज्जर कालोनी-जामनीवाला खारा सड़क के लिए 13 करोड़ 37 लाख रुपये।
शिलाई विधानसभा क्षेत्रः-
नाया से काडी सुन्दरा रोड़ के लिए 6 करोड़ 38 लाख रुपये,
द्राबिल-नैनीधार से हालांह सड़क के लिए 15 करोड़ 96 लाख रुपये
कफोटा से कोटी रोड़ के लिए 32 करोड़ 86 लाख रुपये।
इस प्रकार पूरे सिरमौर जिला में सड़कों के लिए केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा दी गई धनराशियों से कार्य चल रहा है परन्तु कांग्रेस के नेता केवल फोटो खिंचवा कर ब्यान देकर यश प्राप्ति की दौड़ में लगे हैं।












