गंदगी में पड़े फोरलेन का आधा-अधूरा सर्विस रोड अभी तक है अवरुद्ध
नाचन एवं बल्ह विधानसभा क्षेत्रों आदि के यहां आते फोरलेन से संबंधित सर्विस रोड जगह निर्मित ही नहीं हो पाया है यानि अवरुद्ध स्थिति में है वहीं उचित ढंग की नाली व्यवस्था न होने से गंदगी आधे -अधूरे फटेहाल सर्विस रोड पर ही बह रही है वहीं गंदे पानी से तालाब भी बना देखा जा सकता है जिससे प्रदूषण का नरक महसूस किया जा सकता है। सर्विस रोड के मुकम्मल न होने से वाहन चालकों आदि को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है।खासकर गांव नौलखा,तरोट,कनैड,भौर तथा डडौर फोरलेन से जुड़े ऐसे व्यस्त इलाके हैं जहां एक बड़े भाग में सर्विस रोड संबंधी बदहाली साफतौर पर देखी जा सकती है। लोगों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और मंडी की सांसद कंगना रनौत से पुरजोर मांग की है कि शीघ्र ही गंदगी में पड़े सर्विस रोड की सुध लेते हुए अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं।












