गेट से चानणी तक मिले देवताओं को बैठने के लिए स्थान, सर्व देवता सेवा समिति ने सरकार व प्रशासन से की मांग
सर्व देवता सेवा समिति जिला मंडी की कार्यकारिणी की बैठक संस्कृति सदन कांगनी में अध्यक्ष शिव पाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी भी मौजूद रही। बैठक में प्रस्ताव पारित किए गए कि सरकार और प्रशासन अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेले के दौरान पड्डल में देवी देवताओं को बैठने के लिए पुलिस स्टेशन के साथ लगते गेट से चानणी तक स्थान दिया जाए और उस स्थान पर डोम भी लगाया जाए, ताकि धूप और बारिश से बचा जा सके। हिमाचल में पांच मेले जैसे अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मंडी, कुल्लू दशहरा, लवी मेला, रेणुका मेला, चंबा का मिंजर मेला हर वर्ष मनाए जाते हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसको देखते हुए हमारी देव सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण और संवर्धन करने के लिए राशि का अभाव रहता है, इसलिए कारदारों ने सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री को इस के लिए ज्ञापन दिया जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पैदल से जो चामुंडा मंदिर के लिए पुराना नजदीकी रास्ता जाता है उसकी हालत बहुत ही दयनीय है। क्योंकि यह रास्ता मंदिर को देव सदन को जाता है, इसके अतिरिक्त डीएलओ ऑफिस और आईपीएच के कर्मचारी और जनमानस भी इसी रास्ते से जाते है प्रशासन से अनुरोध है कि इस को रास्ते को शीघ्र ठीक करवाया जाए। इस बैठक में भीम चंद सरोच वरिष्ठ सदस्य तीर्थ राज ठाकुर, राजू राम, मोहन लाल, उप प्रधान रेवती राम, मुख्य सलाहकार मनोज कुमार, प्रेस सचिव भीम देव, संयुक्त सचिव हुकम चंद, लेख राज, संगठन सचिव डिक पाल, बाले राम, खीमा राम, रमेश कुमार, केसर सिंह, हरि सिंह, देव राज, गिरधारी लाल आदि मौजूद रहे।












