गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो, चालक की घटनास्थल पर मौत, पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची
उपमंडल धर्मपुर के लेंगेहड़ गांव में एक टाटा सूमो गाड़ी ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिर गई और चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी का चालक सुरेंद्र कुमार पुत्र किशन चंद गांव मंडप, उपतहसील मंडप गुरु के मेले में दुकान लगाने आया था और उसने सामान मेले में दुकान लगा कर रखा और मंदिर परिसर के पास पहुंच कर वापिस मंडप जा रहा था और जब वह मंडप पहुंचने ही वाला था कि उसकी गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए और वह गाड़ी सहित गहरी खाई में गिर गया तथा गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने सुरेंद्र कुमार को गाड़ी से बाहर निकाला, लेकिन इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी तथा शव को कब्जे में लेकर उसका नागरिक अस्पताल सरकाघाट में पोस्टमार्टम कराया और मृतक का शव उसके स्वजनों को सौंप दिया। डीएसपी संजीव सूद ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।












