पर्यावरण दिवस पर चड़याणा पाठशाला के विद्यार्थियों ने रोपी हरियाली
मंडी शहर के सौली खड्ड के साथ लगते चड़याणा राजकीय माध्यमिक पाठशाला के विद्यार्थियों ने विश्व पर्यावरण दिवस को हरियाली दिवस के तौर पर मनाया तथा पाठशाला के आसपास पौधारोपण किया। मुख्याध्यापिका मोनिका चोपड़ा की देख रेख में पाठशाला के बच्चों ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से आए ईसीसीई समन्वयक बलबीर तथा प्राध्यापक राकेश शर्मा की मौजूदगी एवं स्थानीय पार्षद राजेंद्र मोहन की उपस्थिति में पौधे लगाए। पाठशाला का स्टाफ भी इसमें शामिल रहा। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण के लिए अन्य गतिविधियों को भी अंजाम दिया गया। इसमें कविता गायन व स्थल चित्रकला प्रतियोगिता भी करवाई गई।गांव में एक रैली का आयोजन भी किया गया जिसमें बच्चों ने गांववासियों को पर्यावरण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। बच्चों ने अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ भी दिलाई गई।












