मंडी में अंधड़ से मचाया कहर, जड़ से उखड़े कई पेड़, जिलेभर में सुबह 6 बजे बरपा कहर
छोटी काशी मंडी में सोमवार सुबह आए भयंकर तुफान ने शहर के आसपास के इलाकों को तहस नहस कर दिया। पड्डल से पुरानी मंडी को बने नए पुल के साथ पेड़ टूट कर नीचे गिर गए। वहीं पड्डल मैदान के किनारे खड़े किए गए वाहन पर जिमखाना क्लब की ओर से सफेदे का 80 साल पुराना पेड़ गाड़ी के ऊपर गिर गया, जिस कारण आवाजाही का मार्ग भी बंद हो गया। ऐसा ही दृश्य टारना मुहल्ला में भी देखने को मिला, जहां एक पेड़ रिहायशी मकान पर गिर गया। वीर मंडल भवन की सीलिंग, टायलें और खिड़कियों के सीसे उखड़ गए। हिमाचल दर्शन गैलरी में बोर्ड सहित अन्य सारा सामान तुफान की भेंट चढ़ गया। सिद्ध शम्भू से लेकर पड्डल और टारना व जेल रोड में बहुत नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं मंडी नगर निगम का नए बने गेट का एक भाग तुफान के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। पुरानी मंडी में आसमानी बिजली गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ। गौर हो कि यदि यही तुफान दिन के समय आया होता तो जानमाल का बहुत नुकसान हो सकता था, लेकिन यह सुबह 6 बजे का घटनाक्रम है। जले रोड़ में रुद्राक्ष का पेड़ जड़ से उखड़ गया है। ऐसा ही मंजर पूरे जिले भर में देखने को मिला, जहां सैकड़ों पेड़ टूट गए और कुछ जड़ से उखड़ गए। कई घरों और गौशालाओं की छत उखड़ गई।
उधर, अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश के सह संयोजक सन्नी ईपन ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को मुआवजा दिलाया जाए, ताकि वह इस सदमे से उबर सकें।












