लीग मैच में स्पोर्ट्स हॉस्टल सरकाघाट और सोनीपत का रहा दबदबा, राष्ट्रीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का हाल
सरकाघाट बास्केटबॉल क्लब द्वारा पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट में आयोजित अखिल भारतीय अंडर-19 महिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट के देर रात खेले और आज दूसरे दिन खेले गए मैचों में गर्ल्स स्पोर्ट्स हॉस्टल सरकाघाट और सोनीपत का लीग मैच में दबदबा रहा। देर शाम आयोजित हुए मैच में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सरकाघाट के डीसीपी संजीव गौतम ने भाग लिया, जबकि सुबह खेले गए मैचो में वरिष्ठ डॉक्टर एच एस राना मुख्य अतिथि शामिल हुए। लीग के पहले मैच में स्पोर्ट्स हॉस्टल सरकाघाट ने कपूरथला को 44 37 से हराया। सोनीपत ने छत्तीसगढ़ को बेहद ही संघर्ष भरे मैच में 52 51 से कपूरथला ने चंडीगढ़ को 56 52 होशियारपुर में छत्तीसगढ़ को 49 38 सोनीपत ने हिमाचल को 72 44 से चंडीगढ़ ने दिल्ली को 61 30 से छत्तीसगढ़ में हिमाचल को 51 24 से स्पोर्ट्स हॉस्टल सरकाघाट ने कपूरथला को 61 53 बास्केट से शिकस्त दी। इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय वूमेन बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल, कांगड़ा सरकाघाट, और पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़ जेएंडके सहित आठ टीमों के 100 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रही है। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस पार्टी कमेटी के पूर्व महासचिव पवन ठाकुर ने किया। टूर्नामेंट के संयोजक एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी व स्पोर्ट्स गर्ल्स हॉस्टल के कोच राकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गर्मी का मौसम को देखते हुए अधिकतर मैच फ्लड लाइट और सुबह जल्दी आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल सुबह आयोजित करवाए जाएंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल शाम को संपन्न होंगे। इस मौके कॉर्फबॉल के इंटरनेशनल रेफरी बंसी राम सुमन, बास्केटबॉल संघ के पूर्व प्रदेश महासचिव रणजीत सिंह गुलेरिया, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अश्वनी गुलेरिया, मनोनीत पार्षद संजय गुप्ता, नर्सिंग कॉलेज के एमडी अतुल शर्मा, मंडल कांग्रेस मीडिया प्रभारी विनोद वर्मा सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।












