असेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पधर में नन्हे-मुन्नों की खेल प्रतियोगिता आयोजित बच्चों ने दिखाया उत्साह, खेलों से सीखा अनुशासन और समन्वय
असेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पधर में बुधवार को नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं के बच्चों के लिए रंगारंग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य गुलाब सिंह चौहान और माया चौहान ने की। कार्यक्रम के तहत नर्सरी के बच्चों के लिए स्नैच खेल, एलकेजी के लिए बॉल दौड़ और यूकेजी के बच्चों के लिए कप चैलेंज जैसी मनोरंजक गतिविधियाँ करवाई गईं। इन खेलों के माध्यम से बच्चों ने ध्यान केंद्रित करना, टीमवर्क और तालमेल जैसे आवश्यक गुणों को सीखा। इस दौरान नर्सरी कक्षा की कायरा प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान पर नक्श, एलकेजी कक्षा से प्रथम स्थान पर अमायरा, द्वितीय स्थान पर तीस्ता व तृतीय स्थान पर अवनी, यूकेजी कक्षा में प्रथम स्थान पर सूर्यांश, द्वितीय स्थान पर सृष्टि तथा तृतीय स्थान पर दिव्यांश ठाकुर रहा। प्रधानाचार्य गुलाब सिंह चौहान ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। उन्होंने बच्चों को भविष्य में भी खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आचार्य पवना कुमारी, शशिलता, सत्या देवी और संदीप कुमार भी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।












