समाजसेवी संस्था रॉबिन हुड आर्मी ने बांटी राहत सामग्री
देश की समाजसेवी संस्था रॉबिन हुड आर्मी के दिल्ली, चंडीगढ़ और हिमाचल की टीमों के संयुक्त रूप से मंडी जिला के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों बालीचौकी और उसके साथ लगती ग्राम पंचायत देवधार और बनी में आपदा प्रभावित लगभग 200 परिवारों को राशन उपलब्ध करवाया है। इसके साथ ही रविवार को मंडी के धर्मपुर क्षेत्र में बाढ़ आपदा से प्रभावित लगभग 100 परिवारों के लोगों को भी राशन उपलब्ध करवाया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ की टीम की तरफ से विवेक मिश्रा और हिमाचल की टीम की तरफ से महेंद्र सिंह चंदेल उपलब्ध रहे। इस मौके पर महेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि रॉबिन हुड आर्मी भारत सहित संपूर्ण विश्व में गरीब बच्चों और अनाथ बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा अध्यापक और शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाती है। साथ ही आपदा के समय लोगों की सहायता और उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध करवाने का कार्य भी करती है। इस अवसर पर उनके साथ सोनाक्षी गुप्ता, राघव दुबे, अनुक्षा रानी व अमरप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।












