सिरमौर के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों मेंथं पहुंची स्नेक एंटी वेनम : सीएमओ
स्नेक बाइट और डॉग बाइट के मामलों के लिए एंटी वेनम और एंटी रेबीज की पर्याप्त उपलब्धता, सीएमओ ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की
गर्मियों का सीजन शुरू होते ही सिरमौर स्वास्थ्य विभाग ने सांप के काटने के मामलों के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। जिले के सभी 42 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और पांच प्रमुख अस्पतालों में स्नेक एंटी वेनम और एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति की जा चुकी है। बचाई गई 14 वर्षीय बच्ची की जान
बीते शनिवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के सिंबल वाला गांव में एक 14 वर्षीय बच्ची कातीजा को जहरीले सांप ने काट लिया। मरीज को तुरंत नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपलब्ध एंटी वेनम के चलते मात्र तीन घंटे में ही बच्ची की तबीयत में सुधार आ गया।
पिछले साल 146 स्नेक बाइट के मामले, कोई मौत नहीं
सीएमओ डॉ. अमिताभ जैन ने बताया कि वर्ष 2024-25 में जिले में स्नेक बाइट के 146 मामले दर्ज किए गए थे। हालांकि, एंटी वेनम की उपलब्धता और जागरूकता के चलते इन मामलों में कोई मौत नहीं हुई।
मंकी बाइट और डॉग बाइट के लिए भी तैयारियां
सीएमओ ने बताया कि स्नेक बाइट के साथ-साथ डॉग बाइट और मंकी बाइट के मामलों के लिए भी जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी सर्पदंश या अन्य जानवर के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें, बल्कि तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाएं।












