माता बगलामुखी मंदिर सेहली में श्रीमद भागवत कथा 29 जून से 5 जुलाई तक होगा आयोजन
तुंगल क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्ति पीठ माता बगलामुखी मंदिर सेहली में आगामी 29 जून से 5 जुलाई 2025 तक श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह जानकारी मंदिर के पुजारी अमरजीत शर्मा ने दी। आयोजन की शुरुआत 29 जून को प्रातः 10 बजे भव्य कलश यात्रा से होगी। कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध कथा व्यास पंडित कृष्ण गोपाल जी श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति और धर्म के महत्व की कथा सुनाएंगे। प्रत्येक दिन कथा के उपरांत भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 5 जुलाई को प्रातः 11 बजे मंदिर परिसर में पूर्णाहुति के साथ होगा।पुजारी अमरजीत शर्मा ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस सात दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और मां बगलामुखी के दिव्य आशीर्वाद को प्राप्त करें। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक एकता और भक्ति के भाव को भी सशक्त करेगा।












