सेवा संकल्प समिति सरकाघाट होनहार गरीब बच्चों को देगी छात्रवृत्ति
उपमंडल सरकाघाट में सेवा संकल्प समिति जो वर्षों से बेसहारा परिवारों, गंभीर बीमारियों से ग्रस्त रोगियों को आर्थिक सहायता के रूप में हर संभव सहायता करती आ रही है इसी कड़ी में इस महीने भी अध्यक्ष चंद्रमणि वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति द्वारा गंभीर बीमारियों से ग्रस्त रोगियों को 2,66,000 हजार (दो लाख छैसठ हजार रुपए) जरूरतमंदों के खाते में डाले गए और कमेटी के सराहनीय निर्णय ने 29 मई को एक 700 सदस्यों का एक वार्षिक अधिवेशन शिव मंदिर सरकाघाट में बुलाया है जिस के मुख्यातिथि के रूप में बाली राम चंदेल जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिरकत करेंगे और इन्हीं की ही अगुवाई में क्षेत्र के गरीब, बेसहारा परिवारों के बच्चे जो इस वर्ष अच्छे अंक लेकर मेरिट में आए हैं और जिन की सालाना आय बहुत ही कम है ऐसे होनहार बच्चों को 10,000 रुपए प्रति बच्चे को छात्रवृत्ति के रूप में देकर सम्मानित करेगी। यह जानकारी सेवा संकल्प समिति सरकाघाट के मीडिया प्रभारी ललित कुमार जम्वाल ने दी तथा जन साधारण से भी बढ़.चढ़कर हिस्सा लिया जाने का आग्रह समिति की तरफ से सब को है, ताकि जरूरतमंदों को लाभान्वित किया जाए। होनहार बच्चों में 7 बच्चों को छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया जाएगा।












