अंडर 23 क्रिकेट टीम कैंप के लिए चयनित
मंडी जिला अंडर 23 क्रिकेट टीम कैंप के लिए चयनित कर ली गई है। इस टीम के कप्तान चिराग शर्मा और उपकप्तान अर्जुन वाधवा को बनाया गया है। इसमें अर्जुन वाधवा, रोहित ठाकुर, लोकेश चौहान, गंगा सिंह, अंकुश ठाकुर, मेहुल पठानिया, जयसिंह, अक्षित शर्मा, सौरभ ठाकुर, आदित्य, चिराग शर्मा (कप्तान) आयुष गुलेरिया, अर्जुन कुमार, नीरज पठानिया, साहिल, शुभम ठाकुर, सौर्य, संदीप, सर्वग्ज्ञ चोपड़ा, ओजस्वी राणा, आदिश मिन्हान्स, साहिब सिंह, आर्यन भट्ट, मानक सिंह, आदर्श ठाकुर, मितुल वर्मा, इन सभी खिलाड़ियों का कोचिंग कैंप कोच शकुन सैनी और पंकज शर्मा की देख रेख में मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में 28 मई से शाम को 4 बजे से लगाया जाएगा। कैंप के बाद 15 सदस्यीय टीम का चयन होगा।












