नशे के खिलाफ 25 मई को सजाओ में दौड़ेंगे स्कूली बच्चे-रणताज
मंडी साक्षरता एवं ज्ञान विज्ञान समिति तथा धर्मपुर नशा मुक्ति अभियान समिति द्वारा नशा भगाओ युवा बचाओ भविष्य बचाओ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत युवाओं को शारीरिक रूप में फिट रखने और नशे से दूर रखने के लिए खेलों को बढ़ावा देने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके तहत 25 मई रविवार को सुबह साढ़े सात बजे सजाओपीपलू स्कूल मैदान से जोढन तक चार किलोमीटर की सड़क दौड़ आयोजित की जा रही है, जो 14 से 16 तथा 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों के लिए होगी। दौड़ में प्रथम स्थान पर आने वाले बच्चे को 1100 रुपए दूसरे स्थान के लिए 800 रुपए तीसरे स्थान के लिए 600/तथा चौथे व पांचवे स्थान पर आने वाले लड़के व लड़कियों को पांच-पांच सौ रुपए के कुल 15 हजार रुपए के नगद ईनाम और मैडल इत्यादि दिये जाएंगे। ये सभी ईनाम आयोजन समिति जन सहयोग से प्रायोजित करेगी और प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट भी व्यापार मंडल सजाओ, भराड़ी और लौंगनी द्वारा प्रायोजित किये जा रहे हैं। इस दौड़ में सजाओ के अलावा लौंगनी, हुक्कल, घरवासड़ा सरकारी स्कूलों और भराड़ी तथा जोढन प्राईवेट स्कूलों की छात्र व छात्राएं भाग लेंगी। दौड़ को हरी झंडी दिखाने व पुरस्कार वितरण समारोह में सजाओपीपलु से ही सबंध रखने वाली सेवानिवृत कॉलेज प्राचार्य प्रो विना राठौर मुख्य अतिथि होंगी। बैठक में उत्कृष्ठ विद्यालय भराड़ी के बच्चों द्धारा मैरिट सूची में स्थान प्राप्त करने के लिए लिए बधाई दी और निर्णय लिया गया की मैरिट में आये बच्चों को नशा मुक्ति अभियान समिति की ओर से उसी दिन पुरुस्कृत किया जाएगा। दौड़ आयोजित करने के लिए आयोजन समिति का गठन रणताज राणा की अध्यक्षता में किया गया है, जिसमें कैप्टन हंसराज, कमला ठाकुर, सतीशकुमार, प्रवीण उपाध्याय, रत्न चंद, नानक चंद, सोनू, रेखा देवी, रीता, नीलम, हेम राज, सोहनसिंह, सुरेश वर्मा इत्यादि को सदस्य बनाया गया है।वहीं भूपिंदर भूप्पी, भपेंद्र सिंह अशोक आंनद, कैप्टन रमेश तपवाल, सुनीता बिष्ट और विना राठौर, भोलादत्त, प्रधान सज्जाओ, जोढन पिपली भराड़ी और लौंगनी को मार्गदर्शक मंडल में शामिल किया गया है। रणताज राणा ने बताया कि 25 मई को ही क्षेत्रीय कमेटी का विस्तार किया जाएगा, जिसमें सजाओ क्षेत्र में आने वाली सात ग्राम पंचायतों के सभी गांवों से एक या दो सदस्य कमेटी में शामिल किए जाएंगे और उसके बाद सभी पंचायतों में नशा मुक्ति अभियान समितियां गठित की जाएंगी।












