सरकाघाट पुलिस ने सुंदरनगर के युवक से 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया
एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नेरचौक जाहु सड़क पर अपर भांवला के पास नाका लगाया था और थोड़ी देर बाद दो युवक स्कूटर पर आ रहे थे। उन्हें देखकर पुलिस की टीम ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक नहीं चली और थोड़ी देर बाद उन्हें कुछ दूरी पर धर दबोच लिया। जब उनकी तलाशी ली गई तो तीस वर्षीय ललित कुमार पुत्र चमनलाल गांव दौड़वां डाकघर भोजपुर तहसील सुंदरनगर की जेब से सिल्वर फाइल की1 पुड़िया निकली जिस की जांच करने पर वह चिट्ठा निकला और तौलने पर उसका वजन 10.07 ग्राम निकला। पुलिस ने आरोपित ललित कुमार को हिरासत में ले लिया है और उसके विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। डीएसपी संजीव गौतम ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मादक पदार्थों के सरगनाओं के विरुद्ध कार्रवाई करती रहेगी।












