सरौन स्कूल ने मनाया 40वां स्थापना दिवस, प्रमुख समाजसेवी मनोज भारद्वाज हुए बतौर मुख्य अतिथि शामिल
जय बाबा कमलाहिया आराधना संस्था भोरंज के माध्यम से अजय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरौन के 40वां स्थापना दिवस स्कूली बच्चों के साथ मनाया गया, जिसमें बच्चों को डाबर इंडिया लिमिटेड द्वारा समर्थित स्वास्थ्य एवं पोषण सहायता कार्यक्रम के तहत जूस आवंटित किया गया, स्कूल प्रबंधन द्वारा संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार भारद्वाज को मुख्य अतिथि के रूप आमंत्रित किया, साथ में विशिष्ट अतिथि के रूप में बीडीसी सदस्य शिव कुमार वर्मा,धर्म सिंह, रवि कुमार, ज्योति पठानिया ने शिरकत की। मनोज कुमार भारद्वाज साहित्य अभिभावक वर्ग व बच्चों को संदेश में नशे से दूर रहना, सड़क सुरक्षा आपदा प्रबंधन आदि विषयों पर अवगत करवाया गया और स्कूल प्रबंधन को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और आने वाले समय में संस्था के द्वारा हर तरह का सहयोग स्कूल का किया जायेगा। अजय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरौन के इस समारोह में अध्यक्ष हाकम चंद पठानिया प्रधानाचार्य लता पठानिया आदि मौजूद रहे। अंत में स्कूल प्रधानाचार्य द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया।












