लार्ड बुद्धा कालेज में किया पौधरोपण
अप्पर भांवला स्थित लार्ड बुद्धा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कालेज प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष व स्टाफ के सदस्यों ने कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रिंसिपल आशुतोष ने कहा कि पर्यावरण हमारी पृथ्वी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें जीवन देने वाले संसाधनों से समृद्ध करता है। यह हमें स्वच्छ हवा, पानी और मिट्टी प्रदान करता है, जो हमारे अस्तित्व के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और इसके संरक्षण के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिन हमें पर्यावरण के महत्व को समझने और इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी को पहचानने का अवसर प्रदान करता है। वर्तमान में सभी लोगों को पर्यावरण को लेकर जागरूक होना होगा अन्यथा आने वाले समय में इससे आम जनजीवन प्रभावित होगा।












