जिला एथलेटिक्स में समीर ने हाई जंप में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया स्कूल का मान
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जवाहर नगर मंडी के छात्र समीर ने पड्डल जिला मंडी में आयोजित जिला एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की अंडर-14 श्रेणी में हाई जंप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। समीर की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है और उन्होंने स्कूल का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य के.एस. गुलेरिया ने समीर को बधाई दी और भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे होनहार छात्र अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी समीर की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।






