सचिन तेंदुलकर ने 24 साल तक 22 गज की क्रीज पर किया राज
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदलुकर को क्रिकेट की दुनिया में कई नामों से जाना जाता है। कोई उन्हें मास्टर ब्लास्टर कहता है तो कोई उन्हें रिकॉर्डों का बादशाह कहता है। वह दुनिया के महान खिलाडिय़ों में से एक हैं। क्रिकेट के इस महान खिलाड़ी का जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने करीब 24 सालों तक 22 गज की क्रीज पर राज किया है। सचिन ने वनडे डेब्यू 18 दिसंबर 1989 और टेस्ट में डेब्यू 15 नवंबर 1989 को किया था। उन्होंने टेस्ट और वनडे में डेब्यू अपने चीर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ किया था। मास्टर ब्लास्टर के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। साथ ही वह शतकों का शतक भी लगा चुके हैं, जिसे तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत मुश्किल है। तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 49 शतक लगाए हैं। उन्होंने अपना पहला वनडे शतक 1994 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलंबो में लगाया था। उन्होंने 2003 के वनडे वल्र्ड कप में भी अहम भूमिका निभाई थी और भारत को फाइनल तक पहुंचाया था। मास्टर ब्लास्टर ने 2011 के अपने आखिरी वल्र्ड कप में भी अपना योगदान दिया और भारत को 28 साल बाद वल्र्ड कप जीतने में मदद की थी। सचिन ने 463 मैचों की 452 पारियों में 44.83 की औसत से 18246 रन बनाए हैं, जिसमें 49 शतक शामिल हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 200 रन रन था। उन्होंने 200 टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया और 15,921 रन बनाए हैं। सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगाए हैं जो एक वल्र्ड रिकॉर्ड है। तेंदुलकर ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए टीम को कई जीत दिलाई। सचिन ने आईपीएल के अलावा अन्य लीग और टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया था। 16 नवंबर 2013 का दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हमेशा के लिए अमर रहेगा। यह वही दिन था जब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। सचिन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर का आखिरी टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला। 24 साल बे करियर के बाद तेंदुलकर का संन्यास पूरे देश के लिए एक भावुक क्षण बन गया।