स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया रुटीन टीकाकरण का प्रशिक्षण
सिविल अस्पताल रत्ती में खंड चिकित्सा अधिकारी रत्ती डॉ. पीयूष वैद्या की अध्यक्षता में खंड के चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को रूटीन टीकाकरण का एक दिन का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण डॉ. अमित ठाकुर, डॉ. अंजली, नवनीत गुलेरिया बीपीएम ने दी। इस प्रशिक्षण में अधिकारियों व कर्मचारियों को गर्भवती महिलाओं व बच्चों को टीकाकरण में नई गाइडलाइंस आई है, उसके बारे में विस्तारपूर्वक बताया और इस प्रशिक्षण में रूटीन इम्यूनाइजेशन में किस तरह से हेड काउंट सर्वे करना है। टीकाकरण कैंप से पहले आशा कार्यकर्ता द्वारा टीकाकरण कैंप में आने वाले लाभार्थियों की ड्यू लिस्ट बनाई जानी चाहिए, मैक्रोप्लान कैसे बनानी है और एईफआई किट तथा यू विन के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया। इस प्रशिक्षण में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रत्ती डॉ. मनोज सक्सेना, डॉ. आकांक्षा राणा, डॉ. पवन, डॉ. सुमित टंडन, डॉ. रीवा ठाकुर, खंड स्वास्थ्य शिक्षक सुरेश चंदेल, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक देव राज, महेंद्र सिंह, किशमत राणा तथा खंड के लगभग 65 अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।












