रोटरी क्लब ने हाफ वे होम के बच्चों को बांटे गर्मी के वस्त्र
रोटरी क्लब मंडी ने हाफ वे होम मैगल में रह रहे बच्चों को गर्मियों में पहनने वाले वस्त्र वितरित किए। रोटरी क्लब मंडी के प्रधान हेम राज शर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब के सदस्यों ने हाफ वे होम का दौरा किया। उन्होंने बताया कि संस्था के संचालक डॉ. एनके शर्मा ने रोटरी क्लब के सदस्यों का स्वागत किया और अपनी संस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रोटरी क्लब के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ गाने बजाने व कुल्फी आदि खाने जैसे गतिविधियां भी की। क्लब द्वारा यहां पर रहे हैं 25 बच्चों को गर्मियों में पहनने वाले वस्त्र वितरित किए। इस मौके पर प्रधान रोटेरियन हेम राज शर्मा के अलावा सचिव कौशलेश कपूर, धर्मेंद्र राणा, रोटेरियन एमएल गुप्ता व कुशाल ठाकुर भी मौजूद रहे।












