पांच वर्षों से बस सुविधा के लिए तरस रहे पोलिंग गांव के वाशिंदे
छोटाभंगाल घाटी के पोलिंग गांव के लोगों की जोरदार मांग को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने इस गांव के लोगों की बेहतर सुविधा के लिए लोहारडी से आगे पोलिंग गांव तक बस योग्य दो किलोमीटर सड़क मार्ग का निर्माण करने के साथ–साथ वर्ष 2019 में इस सड़क मार्ग में टायरिंग भी कर दी गई है, जिसके चलते इस सड़क मार्ग पर कार व दोपहिया वाहन आसानी से दौड़ भी रहे हैं, मगर पांच वर्ष के बीतने के बावजूद भी इस गांव के समस्त लोग बस सुविधा के लिए अबतक पूरी तरह से तरस रहे हैं। पूर्व बीडीसी सदस्य श्याम लाल ने बताया कि इस सड़क मार्ग पर बस को चलाने के लिए सरकार तथा बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल को कई बार गांव स्तर, पंचायत स्तर पर मौखिक रूप से अवगत करवाने के साथ–साथ लिखित रूप से प्रस्ताव भी प्रेषित किए जा चुके हैं, मगर समस्या का कोई भी समाधान ही नहीं हो पाया है, वहीं दूसरी ओर इस वर्ष ही 28 फरवरी को यहां हुई भारी बारिश के कारण घाटी में हुए अन्य नुक्सान के साथ इस सड़क मार्ग में जगह–जगह भूस्खलन के कारण पोलिंग गांव के लगभग तेरह छोटे वाहन चालकों की गाड़ियां क्षतिग्रस्त होने के साथ–साथ मलवे की चपेट आने से बह गई हैं। उन्होंने कहा कि पोलिंग गांव में लगभग डेढ़ सौ परिवार रहते हैं, मगर इस सड़क मार्ग में बस को चालू करना तो दूर की बात हो गई है, मगर बारिश के कारण इस सड़क मार्ग के डंगे ढहने व सड़क मार्ग पर भूस्खलन होने से जगह पड़े बड़े–बड़े पत्थर और मलवे को भी बारिश के लगभग तीन माह बाद भी लोक निर्माण विभाग नहीं हटा पाया है, जिस कारण पोलिंग गांव के समस्त लोगों में लोक निर्माण विभाग के लोक निर्माण विभाग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। श्याम लाल सहित ने लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों व बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल से मांग की है कि पोलिंग गांववासियों की बेहतर सुविधा के लिए सबसे पहले सड़क मार्ग पर तीन माह पूर्व से पड़े बड़े–बड़े पत्थरों व मलवे को तुरंत बाहर करने के साथ-साथ गणव वासियों की बेहतर सुविधा के लिए इस सड़क मार्ग पर बस सेवा को भी चालू किया जाए।












