आपदा प्रभावितों को मिली राहत, एनजीओ डूअर्स ने बांटी 75 रिलीफ किटें
आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत कार्य लगातार जारी है। इसी कड़ी में एनजीओ डूअर्स ने एसबीआई कार्ड के सौजन्य से जोगिंद्रनगर उपमंडल के प्रभावित परिवारों को 75 रिलीफ किटें वितरित कीं। प्रशासन द्वारा इस अवसर पर सभी प्रभावित परिवारों को मिनी सचिवालय जोगिंद्रनगर में बुलाया गया, जहां राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम मनीष चौधरी और तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। एनजीओ डूअर्स की ओर से दुर्गा बहादुर ने बताया गया कि प्रत्येक राहत किट में प्रभावित परिवारों की दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दो गद्दे, एक जोड़ी जूते, एक सोलर लाइट और एक किचन सेट शामिल किया गया है। इस दौरान एनजीओ डूअर्स की प्रभारी अनुराधा व उनकी टीम भी मौजूद रही।












