बाढ़ पीड़ितों के लिए क्रयाश ट्रस्ट की राहत पहल, सुंदरनगर से जरूरतमंदों को भेजी गई कपड़े और सामग्री की सहायता
हिमाचल प्रदेश में आई भयंकर बाढ़ के पीड़ितों की सहायता के लिए क्रयाश चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक सराहनीय मानवीय कदम उठाया है। ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. धर्मेश शर्मा और डॉ. साक्षी सुपहिया के नेतृत्व में जरूरतमंद बच्चों और वयस्कों के लिए कपड़े तथा आवश्यक सामग्री एकत्र की गई है, जिसे प्रशासन को सौंपा गया है। इस राहत कार्य में अल्ट्रा टेक सीमेंट, बागा सीमेंट वर्क्स के मानव संसाधन प्रमुख श्री नितेश निराला, राजेश जम्वाल और कर्मचारी संबंध विभाग की टीम का विशेष योगदान रहा है। साथ ही हिमाचल डेंटल कॉलेज के निदेशक डॉ. अनिल सिंगला, रेडक्रॉस सोसाइटी तथा स्थानीय प्रशासन ने भी इस कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई है। सभी राहत सामग्री डिस्ट्रिक्ट सर्व कोऑर्डिनेटर अमरजीत सिंह के माध्यम से डीसी कार्यालय को सुपुर्द की गई, ताकि यह समय पर ज़रूरतमंदों तक पहुंच सके। ट्रस्ट की ओर से सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस कठिन समय में एकजुट होकर आगे आएं और यथासंभव मदद करें। डॉ. धर्मेश शर्मा ने कहा कि आपका एक छोटा कदम किसी की उम्मीद बन सकता है।












