जोगिंद्रनगर कॉलेज में पी.टी.ए. की नई कार्यकारिणी का गठन
राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय, जोगिंद्रनगर में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सामान्य सभा की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. निशा वैद्य ने की।चुनाव प्रक्रिया के दौरान नागेश ठाकुर को प्रधान, अनिल राणा को उप प्रधान, विधु भारद्वाज को सचिव, गोपाल सिंह को सह सचिव, मंजू वाला को मुख्य सलाहकार तथा नवीन निश्चल सूद को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में जगदीश चंद, उपमा धीमान, मोहिनी देवी, आरती शर्मा, पवन कुमार और नवीन कुमार का चयन हुआ। नई कार्यकारिणी ने महाविद्यालय की उन्नति और छात्रहित को सर्वोपरि मानते हुए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।












