स्प्रिंग डेल स्कूल जवाली के होनहार स्टूडेंट्स नवाजे
ज्योति पैलेस कंडवाल में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून की ओर से शाइनिंग स्टार अवॉड्र्स का आयोजन किया गया। इसमें 10वीं तथा 12वीं कक्षा के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 80 फीसदी से ऊपर अंक प्राप्त किए हैं। नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं, स्प्रिंग डेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाली के होनहार स्टूडेंट्स को भी सम्मानित किया गया। दसवीं में 80 फीसदी से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, जिसमें आरशी, रिया चौधरी, वंशिका ठाकुर, वंशिका, दिव्यांशी, आरशित को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया। स्प्रिंग डेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाली के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव सिंह निरयाल को भी शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्प्रिंग डेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाली की छात्राओं ने पहाड़ी नाटी प्रस्तुत पेश कर वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य राजीव सिंह निरयाल, अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र, एमडी पवन चौधरी तथा अन्य कमेटी मेंबर्स ने बच्चों को बधाई दी।












