माउंट मौर्या इंटरनेशनल स्कूल के होनहार छात्रों ने सैनिक स्कूल व नवोदय परीक्षा में मारी बाज़ी
माउंट मौर्या इंटरनेशनल स्कूल, जोगिंद्रनगर के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। स्कूल के कक्षा 6वीं के छात्र-छात्राएं अनुष्का ठाकुर, अद्विक राठौर, अवनि पराशर, कौस्तुभ राणा, रिद्धवी, ईशान, आद्या, मधुश्रवा और मानसी गोस्वामी ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।कक्षा 9वीं से अखिल चौहान, दिव्यांश ठाकुर और अभिराज शर्मा ने भी यह प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।विशेष उपलब्धि के रूप में रिद्धवी ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में भी सफलता अर्जित की, जिससे स्कूल की दोहरी उपलब्धि रही।इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रधानाचार्य योगेश ठाकुर ने कहा, "यह सफलता हमारे विद्यार्थियों के अनुशासन, समर्पण और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम शिक्षकों एवं अभिभावकों के योगदान के लिए भी आभारी हैं।"विद्यालय निदेशक मनोज ठाकुर ने कहा, "माउंट मौर्या में हम मिलकर उत्कृष्टता की दिशा में कार्य करते हैं। यह उपलब्धि हमारे विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और सामूहिक प्रयासों का प्रमाण है।"विद्यालय प्रबंधन, समस्त शिक्षकों और अभिभावकों ने सभी विजयी छात्रों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।












